सेठानी घाट , पार्कों , एसपीएम क्लब , पार्क और स्कूल कॉलेजों में हुआ योगाभ्यास
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर भर में योग अभ्यास किया गया। आयुष विभाग के निर्देश एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक सेठानी घाट में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर सांसद , कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे । वहीं एसपीएम ग्राउंड क्लब सहित स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर समितियों, ट्रस्टों के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। कर्मचारियों , अधिकारियों विद्यार्थियों सहित आम जनों ने भी हिस्सा लिया। सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से योग के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं योगासन प्राणायाम एवं ज्ञान की विधि बताई गई और उनका अभ्यास कराया गया। सभी ने एकजुट में कहा करें योग रहें निरोग। लोगों का कहना था कि योग से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। वहीं कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

