दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर में आज रविवार को तीन केंद्रों पर नीट परीक्षा आयोजितकी जा रही है। सुबह 9 बजे से ही पुलिस, सीआईएफ, राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित कॉलेज के स्टाफ और प्राइवेट एजेंसी के कर्मचारी सेंटर पहुंच चुके थे। यहां पुख्ता व्यवस्थाएं की गई। 1:30 के बाद स्टूडेंट को प्रवेश नहीं मिलेगा। 2 से 5:15 तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। पीएम एक्सीलेंस कॉलेज ,केंद्रीय विद्यालय एसपीएम और पॉलिटेक्निक कॉलेज में केंद्र बनाए गए हैं और यहां 3 लेयर सुरक्षा है । सीआईएफ के जवान बैंक से पेपर लाने से लेकर हर प्रकार की सुरक्षा में तैनात हैं । वहीं पुलिस के जवान और राजस्व विभाग के अधिकारी सहित प्राइवेट एजेंसी के कर्मचारी भी सुरक्षा में जुटे हैं । स्टूडेंट को मोबाइल, ब्लूटूथ, वॉच सहित अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। पूरे परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी और बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई । जीपीएस ट्रैकिंग की जा रही है । सुरक्षा के चलते परिजनों के लिए अलग पार्किंग और व्यवस्था की गई है । केंद्र के अंदर कड़ा पहरा है। रेलवे स्टेशन पर भी हेल्प के लिए कर्मचारी मौजूद है।

