कॉलेज से पहुंचे कलेक्ट्रेट, गेट पर बैठे
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में विधि विभाग में एलएलबी कोर्स 1998 से विभाग प्रारंभ हुआ जिसमें 3 वर्ष की पढ़ाई का शिक्षा दी जाती थी। बीए एलएलबी 5 वर्ष का पाठ्यक्रम 2022-23 चलाया जा रहा है। अब अनुमति बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान नहीं की गई है और इस कोर्स को आगामी चलाने के लिए बीसीआई को सम्बन्धता हेतु महाविद्यालय आवेदन नहीं कर पा रहा है जिससे विद्यार्थी अपनी नवीन सत्र में बीए में एलएलबी एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं। महाविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम निरंतर नियमित करने हेतु के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से दोपहर गुरुवार को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय में एकत्रित होकर बड़ी संख्या में छात्र शक्ति विद्यार्थी कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट गेट नंबर 2 पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने पहुंचे । घंटों प्रदर्शन के बाद कलेक्टर को ज्ञापन के लिए प्रतिनिधिमंडल को बुलाया और ज्ञापन लिया। विधिवत रूप से विधि पाठ्यक्रम पुन: प्रारंभ नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विभाग संयोजक मृदुल नाथ चौहान, नगर मंत्री दिव्यांश शर्मा, धनंजय चौकसे, इशिका मालवीय, लवलेश गढ़वाल कृष्ण वंशकार, विवेक पटेल , दिव्यांश दुबे ,युवराज यादव, यशवंत वर्मा, माही यादव, मोनिका अनुज ,अंशुल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

