

माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम द्वारा ग्राम पंचायत भवन नया चूरना में संगोष्ठी तथा सेक्टर बैठक में नीतिराज सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति से जुड़ाव हेतु सेक्टर 04 की प्रत्येक ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां 400-400 सीड बाल तैयार करेगी। नर्सरी निर्माण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी का आभार नया चूरना सरपंच प्रतिनिधि मुकेश यादव ने किया।इस अवसर पर मनीष चतुर्वेदी, सुरेश यादव, हर्ष तिवारी, हरीश नामदेव, मोनू मांझी, राकेश कीर, मनीष यादव, मुकेश यादव, संतोष मवासी, रोशन, प्रदीप दीवान धुर्वे, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, सतीश यादव, रुपेश यादव, गेंदालाल यादव, शुभम गोस्वामी उपस्थित रहे।

