दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत एक युवक के साथ रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख 23 हजार 600 रुपए की ठगी हो गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार यह घटना 2 जून से 9 जून के बीच की बताई जा रही है। बानापुरा के ऑफिस में घटना हुई। इसको लेकर फरियादी राकेश पंडित बाग सेवनिया निवासी भोपाल ने मामला दर्ज कराया। बताया जाता है कि राकेश पंडित और उनके साथी रिश्तेदार दीपक कुमार के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी उमा शर्मा और मुकेश शर्मा ने उनसे लाखों की ठगी की। वहीं इधर इटारसी थाना अंतर्गत फरियादी बहादुर सिंह मीठा कुआं कॉलोनी इटारसी निवासी में संगीता चौरे और मुरारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि उन्होंने उनका 28 तोला सोना के जेवरात वापस नहीं किए। फरियादी का कहना है कि उनके विश्वास पर यह सोना के जेवर उनके पास रख कर गए थे लेकिन अब वह धोखाधड़ी कर रहे हैं।

