
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने सेक्टर 04 में 2000 सीड बाल बनाने के लिए नीम, गुलमोहर, जामुन, इमली, बील, बेर आदि वृक्षों से उनके बीज एकत्रित किए गए। इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराज सिंह यादव, गेंदालाल यादव, शुभम् गोस्वामी, प्रदीप दीवान, धुर्वे, सतीश यादव, वीरेंद्र यादव, हरिनारायण यादव, संतोष मवासी, रोशन, कैलाश, अमित आदि उपस्थित रहे।

