नर्मदापुरम / इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 ने सत्र के शुरू होने पर गौ सेवा का आव्हान किया था। अपने सेवा प्रकल्पों पर कायम रहते हुए इनरब्हील क्लब की सदस्याओ ने पुनः गौ माताओ की सुरक्षा का वीड़ा उठाया। अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर पालिका द्वारा संचालित सदर बाजार में बांके बिहारी गौशाला में दुर्घटनाग्रस्त गायों की उपचार हेतु और उनके चारा हेतु धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष नीरजा फौजदार, वंदना समैया, कोषाध्यक्ष प्रीति मालवीय, एडिटर अंजू गुप्ता, अर्चना सिंघई और विजेता दुबे की उपस्थिति रही। गौशाला के संचालक आयुष भट्ट ने इनरब्हील क्लब की सदस्यों का आभार माना और समय-समय पर गौशाला में सहायता देने हेतु आव्हान किया।

