स्थानीय कला, संस्कृति और अद्भुत लोकेशंस को समेटे हुए है फिल्म
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
द कल नर्मदा स्टोरी फिल्म कल 12 जून को ऑल इंडिया के सिनेमाघरों में रिलीज होगी । गुरुवार को पत्रकार वार्ता में फिल्म की टीम ने इससे जुड़ी कई दिलचस्प जानकारियां पत्रकारों से साझा कीं। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसकी पूरी शूटिंग नर्मदापुरम की खूबसूरत वादियों और घाटों पर की गई है और फिल्म में नजर आने वाले कलाकार भी इसी माटी के हैं। इसके साथ ही लोकेशंस के नाम भी ओरिजिनल ही दिखाए गए हैं। इस मौके पर कलाकार शरद सिंह, परेश मसीह सहित अन्य कलाकार मौजूद थे।
लोकल टैलेंट और लोकेशंस को मिला बड़ा मंच
पत्रकार वार्ता के दौरान शरद सिंह ने बताया कि ‘द नर्मदा स्टोरी’ का उद्देश्य न केवल एक बेहतरीन कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना है, बल्कि नर्मदापुरम की छिपी हुई अभिनय प्रतिभाओं और यहां के विहंगम दृश्यों को बड़े पर्दे पर जीवंत करना भी है। स्थानीय कलाकारों को मुख्यधारा के सिनेमा में इतना बड़ा अवसर मिलने से शहर के कला प्रेमियों और आम जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नर्मदा नदी के परिवेश और यहां के सामाजिक ताने-बाने के इर्द-गिर्द बुनी गई है। दर्शक जब अपने ही शहर के जाने-पहचाने चेहरों और जगहों को बड़े पर्दे पर देखेंगे, तो वे फिल्म से एक गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे। संपूर्ण शूटिंग नर्मदापुरम के वास्तविक स्थलों पर की गई है। शहर के मीनाक्षी सिनेमाघर में फिल्म में दिखाई जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ असली प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय कलाकारों ने काम किया है। इस फिल्म में रघुवीर यादव ‘नंदकिशोर रायकवार’ की भूमिका में हैं । सिमाला प्रसाद फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। सिमाला प्रसाद असल जिंदगी में एमपी कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और उन्होंने इस फिल्म में सब-इंस्पेक्टर ‘नर्मदा रायकवार’ का मुख्य और दमदार किरदार निभाया है। अश्विनी कालसेकर फिल्म में ‘अग्नि धुर्वे’ नाम की एक आदिवासी महिला का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए व्यवस्था से लड़ती है। मुकेश तिवारी ‘राम रतन शुक्ला’ के नकारात्मक अहम किरदार में हैं। अंजलि पाटिल गुलाब सिंह’ के किरदार में नजर आएंगी । ज़रीना वहाब जो फिल्म में ‘सुधा रायकवार’ के किरदार में हैं। इसके साथ ही इश्तियाक खान फिल्म में ‘निशा’ नाम के एक बेहद चुनौतीपूर्ण और अलग ट्रांसजेंडर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। शरद सिंह फिल्म में लापता पुलिस इंस्पेक्टर ‘पुरुषोत्तम भदौरिया’ का किरदार निभा रहे हैं। सदानंद पाटिल अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक जैगम इमाम है। फिल्म में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जुड़े कई बेहतरीन थिएटर आर्टिस्ट और नर्मदापुरम व मधयप्रदेश के स्थानीय थिएटर कलाकारों को बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने का मौका मिला है।

