शामिल हुईं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती राठौर
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की रक्षा सुरक्षा को लेकर शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसी के चलते राज एक्सप्रेस ने भी पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिला स्तर, तहसील, विकासखंड और गांवों में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। राज एक्सप्रेस ने पौधारोपण कार्यक्रम किए और पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया। नर्मदा पुरम की टीम ने भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। सदर बाजार स्थित देवा माई रामजी बाबा समाधि और टेलीफोन एक्सचेंज के सामने पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर, भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, सपाक्स के अध्यक्ष और समाजसेवी के एन त्रिपाठी, डॉ मयंक तोमर, मनीष सोलंकी, राजेश रैकवार, राजीव गौर , आलोक शर्मा सहित अनेक विशिष्ट जन और समाजसेवी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पौधे लगाए गए और उनमें पानी संचित कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया । इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने कहा कि राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर की यह अच्छी पहल है। हमें पौधारोपण कर प्रकृति को शुद्ध और साफ रखना चाहिए। इसके साथ ही हमें स्वच्छता अभियान भी चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज एक्सप्रेस की टीम ने पौधारोपण किया और पर्यावरण की रक्षा का संदेश लिया, यह बहुत अच्छी बात है आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए। भाजपा उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने कहा कि राज एक्सप्रेस की टीम ने पौधारोपण कार्यक्रम किया । हम सभी को पौधे लगाना चाहिए। नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने कहा यह सराहनीय कार्य है और हम सभी को पौधे लगाना चाहिए। वहीं समाज सेवी के एन त्रिपाठी ने भी कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार हमें पौधे लगाना चाहिए । नर्मदा किनारे हरा भरा रहे यही हम सब की इच्छा है। राज एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि सभी लोगों को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा, सुरक्षा और पर्यावरण शुद्ध रहे इसके लिए पेड़ का होना बहुत आवश्यक है। यह हमे छाया और फल देते हैं और पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं । हमारा शहर हरा भरा रहे इसका हमें संकल्प लेना है और पौधारोपण कर पौधों की समय-समय पर रक्षा करना उनमें पानी देना, सुरक्षा गार्ड लगाना यह भी हमारा काम है। इस अवसर पर राज एक्सप्रेस के ब्यूरो चीफ प्रफुल्ल तिवारी, दयाराम फौजदार, प्रदीप गुप्ता , मनोज सोनी, इंद्र कुमार सोनी, पुरुषोत्तम मालवीय, अभिषेक मालवी , रुद्र प्रताप सिंह, मनोज ठाकुर ,मनोज चौरे, मनोज सोलंकी, राजेश रैकवार, हेमंत राजपूत , गोलू अवस्थी के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।

