दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के ग्वालटोली स्थित किराना व्यवसाई पवन थापक, भूपेश थापक एवं नीरज थापक के पिता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी तुलसीराम थापक (लाल महाराज) का देवलोक गमन हो गया । जिनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे निज निवास ग्वालटोली से निकली। राजघाट पर इनका अंतिम संस्कार किया गया । उनके बड़े पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। लाल महाराज के निधन पर प्रबुद्धजनों , जनप्रतिनिधियों , व्यापारियों , अधिवक्ताओं और विशिष्टजनों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

