

नर्मदापुरम / विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में दत्त मंदिर देवस्थान ट्रस्ट, नर्मदापुरम में एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम गुरुदेव धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई की गरिमामयी सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गुरुदेव ने उपस्थित जनसमुदाय को पर्यावरण की महत्ता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर सांसद माया नारोलिया ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित भविष्य देने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी आशुतोष शर्मा, दत्त मंदिर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रशांत हर्णे, प्रसन्न हर्णे, मुन्ना पठान, विकास नारोलिया एवं सुधीर तिवारी सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली।

