
नर्मदापुरम / एस पी एम गेस्ट हाउस में तीन अधिकारीयों एवं तीन कर्मचारियों के बीच कुछ दिन पहले हुए आपसी विवाद में दोनों पक्षों के एक एक कर्मचारी घायल हो गए थे। प्रबंधन द्वारा तीन कर्मचारियों को घटना के दूसरे दिन ही बिना पक्ष सुने निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद एस पी एम के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रबंधन का विरोध प्रदर्शन चालू कर दिया था। निलंबित तीनों ही कर्मचारी मान्यता प्राप्त संघ बी. एम. एस. यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी है। अतः यूनियन के सभी पदाधिकारीयों द्वारा एस पी एम के मेन गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। लेकिन साथ ही देश हित में उत्पादन को प्रभावित नहीं होने दिया। हालांकि कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त था और सभी कर्मचारी काम बंद करने की मांग करने लगे किन्तु यूनियन ने सभी कर्मचारी साथियों से निवेदन किया कि देश हित में काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। उसके बाद उत्पादन लगातार होता रहा और कर्मचारी अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद धरना स्थल पर जाकर प्रबंधन के खिलाफ नारे बाजी करते थे। धरना स्थल पर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष, विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर एवं राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं दर्शन सिंह चौधरी सांसद सभी ने मिलकर प्रबंधन एवं यूनियन से वार्ता की। जिससे प्रबंधन ने भी सकारात्मक रुख अपनाया और समस्या का हल निकलकर निलंबित तीनों कर्मचारीयों का निलंबन बहाल किया। भारतीय मजदूर संघ यूनियन ने दोनों सांसद एवं दोनों विधायक और एस पी एम के सभी कर्मचारी साथियों का धन्यवाद एवं सहयोग करने लिए आभार माना।

