राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग भारत सरकार के सदस्य पहुंचे पत्रकार भवन
परिचर्चा और संवाद कार्यक्रम आयोजित, बोले पत्रकार ही हम तक पहुंचाते हैं खबर
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर में बुधवार को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार के सदस्य कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रियंक कानूनगो पहुंचे । इस दौरान एक परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित पत्रकार भवन में किया गया। इस दौरान श्री कानूनगो का नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्यों सहित सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों , अधिवक्ताओं और विशिष्ट जनों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री कानूनगो ने पत्रकारों को संबोधित किया और मानव के अधिकारों के बारे में जानकारी दी और पत्रकारों की बात सुनी। श्री कानूनगो ने कहा कि 2014 के बाद पत्र-पत्रिकाओं की संख्या में वृद्धि हुई है । यह बढ़कर 1 लाख 50 हजार तक पहुंच गई है। वहीं चार लाख से ज्यादा पत्रकार काम कर रहे हैं और 200 से अधिक टीवी चैनल डिजिटल के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब पत्रकारों की संख्या सोशल मीडिया युटुब के चलते बढ़ गई है। श्री कानूनगो ने कहा की पत्रकारों की सुरक्षा और आवास उनका अधिकार है इसको लेकर हर स्तर पर प्रयास होना चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा बहुत जरूरी है और इसे मुहैया कराया जाना चाहिए । उन्होंने एक वाक्या सुनाते हुए कहा कि पत्रकारों को एकजुट होना चाहिए पत्रकार एक ही बिरादरी का होता है पत्रकार कोई छोटा बड़ा नहीं होता। हमें मदद की आवश्यकता होती है । पत्रकार एकजुट होना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी , बलराम शर्मा, राजीव अग्रवाल, डॉ सीमा केथवास, विजय कुंभारे, मनोज सोनी, विपिन महंत, मुकेश भदोरिया , मनोज सोनी, कमल चाव्हाण, दयाराम फौजदार , मदन शर्मा , प्रदीप गुप्ता, मनोज चौरे, रुद्र प्रताप, पुरुषोत्तम मालवीय, हेमंत राजपूत, एनडी दीक्षित, मनोज चौरे, पूर्व अधिवक्ता प्रदीप चौरे , मनोज जराठे, के एन त्रिपाठी, इंद्र कुमार सोनी, अजय शर्मा, हिना अली, खुशबू बूल चंदानी, धर्मेंद्र दीवान, दुर्गेश राजपूत, देवेंद्र , गजेंद्र ठाकुर, राजेंद्र परिहार, दुर्गेश भट्ट , मनीष सोलंकी , राजीव दुबे , राजेश रैकवार, अनिल कहार , सौरव परदेसी, डॉक्टर मयंक तोमर, मनोज यादव , अनूप तोमर, अनंत तिवारी, मनीष तिवारी , गोविंद चौधरी , गोलू अवस्थी सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार अधिवक्ता और विशिष्ट जन मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान श्री कानूनगो मां नर्मदा फोटो भेंट कर सम्मान किया गया
पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं
श्री कानूनगो ने परिचर्चा में आवास और सुरक्षा सहित कई प्रमुख मुद्दों पर खुलकर की चर्च और उनके अधिकारों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। पत्रकार भवन में उपस्थित मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री कानूनगो ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक बड़ी चुनौती है। पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं, इसलिए उनकी सामाजिक और भौतिक सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।उन्होंने पत्रकारों के कल्याण से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कहा पत्रकारों के लिए सुरक्षित और सुलभ आवास की व्यवस्था होना उनका अधिकार है, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को अक्सर कई तरह के जोखिमों का सामना करना पड़ता है। उनके खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा या प्रताड़ना को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर भी पत्रकारों की न्यायसंगत मांगों को सही मंच पर उठाने की बात कही। इसके साथ ही सुरक्षा बीमा मानदेय सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपनी स्थानीय समस्याओं, विशेषकर आवास आवंटन और कार्यस्थल पर आने वाली सुरक्षा संबंधी अड़चनों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार ने किया और आभार बलराम शर्मा ने प्रदर्शित किया।

