

नर्मदापुरम / पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय सिंह राहुल ने आज संवाद एवं सम्पर्क कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम् शहर में कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान श्री सिंह अपने पुराने साथी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, संतोष तोमर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, अनोखी राजोरिया के निवास पर पहुंचकर नगर के कांग्रेस जन से मुलाक़ात की। इस अवसर पर उनके साथ जिला संगठन प्रभारी पूर्व विधायक संजय शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय गुड्डन, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान, केलु उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, चंद्रगोपाल मलैया, राममोहन मलैया, अजय पटेल, अजय सैनी, बिजय सिंह राठौर, मीना वर्मा, अरुण दीक्षित, गुलाम हैदर, नसीम कुरैशी, मंजूलमनी ढिमोले, कुलदीप राठौर, अमित खत्री, जागेश यादव, सलीम, राजू मिश्रा, तेजकुवंर सिसोदिया, सोनू गक्खर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

