

नर्मदापुरम / राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त प्रियंक कानूनगो बुधवार को कोरीघाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर पहुंचे । इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ मातृशक्ति ने उनका स्वागत और सम्मान किया। श्री कानूनगो ने चित्रगुप्त मंदिर में पूजन अर्चना की और समाज के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मानव अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ मातृशक्ति ने श्री कानूनगो का पुष्प हार से स्वागत कर चित्रगुप्त देव पट्टिका भेंट की। श्री कानूनगो ने अखिल भारतीय कायस्थ मातृशक्ति द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की और कहा की वे बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। इससे लोगों में जागरुकता आएगी। इस मौके पर ज्योति वर्मा, प्रीति खरे, ऊषा वर्मा, ज्योति वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, आशा राजपूत, श्रध्दा यदु जानकी, गुनगुन खरे, अनीता वर्मा, विजय वर्मा, सी बी खरे, सुनिल राय, चेतन वर्मा, अभय वर्मा, आदित्य, लालता प्रसाद, सुरेंद्र यदु, मनोज वर्मा, गुड्डू वर्मा सहित अनेक समाजजन और विशिष्ट जन मौजूद थे।

