पांच माह में मिली थी 41 शिकायतें
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ थाना सोहागपुर द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन भाई फोन में पिछले 5 माह में गुम मोबाइल ढूंढने में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन और एसडीओपी संजू चौहान सोहागपुर द्वारा गुम मोबाइलों की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राहुल रायकवार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। भारत सरकार के द्वारा सीपीआर पोर्टल संचालित किया गया है, जो एक केंद्रीकृत प्रणाली है। पोर्टल के माध्यम से कोई गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक एवं ब्लॉक करने में मदद मिलती है। थाना सोहागपुर में 5 माह में थाना में 41 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 25 मोबाइल मोबाइल धारकों को वापस कराए जो कीमती लगभग 5 लाख रुपए के थे। शेष बचे गुम हुए मोबाइल भी ढूंढ कर शिकायतकर्ताओं को शीघ्र वापस कराये जाएंगे। इसी श्रृंखला में वन प्लस कंपनी का एक मोबाइल कीमती 25000 का शिकायतकर्ता चंचल कहार मंगलवार को जमनी सरोवर हनुमान धाम मंदिर में दर्शन के लिए गई हुई थी दर्शन करने के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था जिसे उक्त प्रणाली के माध्यम से ढूंढकर वापस किया गया है। यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल चोरी अथवा गुम होता है तो थाने में शिकायत जरूर करें शिकायत के साथ दस्तावेज आधार कार्ड, फोन बिल, पोर्टल पर शिकायत आवेदन पत्र जरूर प्रस्तुत करें। इस अभियान में थाना प्रभारी राहुल रायकवार के साथ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय एवं आरक्षक अजमेर सिंह परिहार की भूमिका सराहनीय है।

