मेडिकल शॉप, फार्मेसी दुकानों की भी जांच
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
मादक पदार्थ नशीली दवाओ की तस्करी और उसकी प्रवृत्तियों को सख्ती से रोका जाए। चोरी छिपे अफीम एवं गांजे की खेती की जा रही है तो उसकी सतत निगरानी कर कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों और कॉलेज तथा छात्रावास में नशीली दवाओ की रोकथाम और उसकी प्रवृत्ति की जानकारी देने के लिए जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाएं। उक्त निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने सोमवार को आयोजित नशीली दवाओ की रोकथाम संबंधी समिति की बैठक में दिए। उन्होंने कहा जिले में स्कूल एवं कालेज परिसर की 100 मीटर की दूरी तक नशीले पदार्थ का विक्रय करने वाली दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मेडिकल शॉप फार्मेसी दुकानों की जांच करने के भी निर्देश दिए।

