रिवाल्वर और प्रमाण पत्र से होगा सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के कोतवाली थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर केएफ रुस्तम पुरस्कार से सम्मानित होंगी । उन्हें एक रिवाल्वर और प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया जाएगा । केएफ रूस्तम पुरस्कार की परम विशिष्ट सम्मान श्रेणी से कंचन सिंह ठाकुर सम्मानित होंगी । कंचन सिंह ठाकुर सीहोर के इछावर में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थीं तब एक मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मात्र 24 घंटे में उन्होंने आरोपियों को दबोचा था। टीआई कंचन सिंह ठाकुर का कहना है कि 2024 में इछावर थाना प्रभारी थीं, तब उनके पास एक 7 साल की बच्ची के घर के सामने से अचानक गायब होने की शिकायत मिली थी। कंचन सिंह ठाकुर ने पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर शिवपुरी में दबिश देकर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

