
नर्मदापुरम / भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के व्दारा जो प्रदर्शन हमारे साथ किया गया यह शर्मनाक और धोखा हैं। सोमवार को जनपद कार्यालय के सामने धोखे से फोन लगाकर हमें बाहर बुलाया और अचानक हमारे हाथों में फूल थमा दिये। कांग्रेस का यह चरित्र किसी से छुपा नहीं है। समाज में झूठ फैलाकर राजनैतिक रोटियाँ सेकने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये उक्त प्रदर्शन किया गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बढ़ती लोकप्रियता और सुशासन से बौखलाकर कांग्रेस अब सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोकतंत्र और जनता के व्दारा चुनी हुई सरकार के खिलाफ षडयंत्र है। मुख्यमंत्री लगातार अंत्योदय के नारे को साथ लेकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिये जनकल्याणकारी योजनाएं ला रहे हैं जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जिनका चरित्र किसी से छुपा नहीं है। आम आदमियों को लात मारने के वीडियों और जनता के साथ किस बदत्तमीजी से पेश आते हैं। यह सब देख रहे हैं। कांग्रेस को प्रदेश की जनता लगातार नकार रही हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव इसके उदाहरण हैं।

