
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम के विस्थापित ग्राम नया खामदा इटारसी के विकासखंड केसला के पीड़ित आदिवासियों की जिंदगी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तहस-नहस किया जाने के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर में ज्ञापन देते हुए अयोध्या प्रसाद रावत बबलू रावत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ने देते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देशों का शीघ्र पालन हो कृषि भूमि एवं 14 बालिक युवाओं को मुआवजा राशि शीघ्र दी जाए और युवा होनहार बच्चों का विस्थापन योजना का लाभ मिले। यदि प्रशासन द्वारा इस घटनाक्रम को अनदेखी करने की स्थिति में सभी पीड़ित आदिवासी समुदाय जिला प्रशासन नर्मदापुरम के समक्ष आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसके पूर्ण रूप से उत्तरदाई जिला प्रशासन नर्मदापुरम होगा।

