नर्मदा पुरम।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर ‘किसान कल्याण वर्ष’ अंतर्गत हो रही गतिविधियों, कृषि विकास एवं अलनीनो के प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

