सिवनी मालवा / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य भारत के प्रदेशाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव भोपाल के आदेशानुसार ब्रह्मलीन श्रद्धेय श्री कैलाश नारायण सारंग की जन्म जयंती मातृ-पितृ सेवा दिवस के रूप में श्रद्धेय श्री सारंग के संस्कारों एवम भारतीय पारिवारिक मूल्यों को स्मरण करते हुए जन्म जयंती को 2 जून 2026 को विनय खरे के निवास पर विनय खरे, विपिन खरे की माताजी वरिष्ठ महिला लगभग 100 वर्षीय श्रीमति ललन बाई का सम्मान कर पुष्पमाला पहनाकर, शाल, श्रीफल देकर किया गया और उनका सभी ने आशीर्वाद लिया। कायस्थ समाज समिति द्वारा यह कार्यक्रम वृद्ध जनों के प्रति सम्मान, सेवाभाव जागृत करने हेतु किया गया। सभी चित्रांश बंधुओं ने माताजी श्रीमति ललन बाई का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर सभी सामाजिक बंधु सुरेश खरे, नीलेश श्रीवास्तव, विनय खरे, विपिन खरे, रवि खरे, ऋषभ खरे, अर्नव खरे, उमेश गौड़, पंकज वर्मा, दीपक गौड़, श्रीमति जानकी खरे, श्रीमति रश्मि खरे, श्रीमती भारती खरे, श्रीमति अनन्या खरे, तनु खरे, सलोनी सहित सभी सामाजिक महिला, पुरूष, बच्चे उपस्थित रहे।

