नर्मदापुरम।
औ श्री समर्पण श्री सोशल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक का आयोजन केसरिया गरबा महोत्सव को लेकर हुआ यह संभाग में सबसे बड़ा महोत्सव होगा। गरबा महोत्सव 29, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को स्थानीय स्वयंवरम गार्डन में होगा। इसके लिए पास ऑनलाइन बुक माय शो से अभी बुक कर सकते हैं। संस्था के सदस्य स्वदेश सैनी ने बताया गया कि केसरिया गरबा महोत्सव में सिंगल युवाओं का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। गर्ल्स, कपल्स व फैमली पास के माध्यम से एंट्री ले सकेंगे। राज खिल्लारे ने बताया कि 18 से 27 सितम्बर तक निःशुल्क गरबा प्रशिक्षण स्वयंवरम गार्डन में ही होगा। संस्था के अंकित सैनी ने बताया गया कि केसरिया गरबा महोत्सव में डीजे, लाईव आर्केस्ट्रा व अन्य अट्रेक्शन रहेंगे एवं कार्यक्रम का सोशल मीडिया पार्टनर नमस्ते नर्मदापुरम रहेगा।
इस मौके पर समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

