
नर्मदापुरम / इटारसी के सोनासांवरी ग्राम में भारत माता की प्रतिमा स्थापना की परंपरा करीब 91-92 वर्षों से निरंतर चली आ रही है। वर्षों पुरानी यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था, देशभक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है। हर वर्ष भारत माता की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालु देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रकट करते हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही इस परंपरा ने मोहल्ले को एक अलग पहचान दी है। भारत माता की आराधना के साथ यहां देशभक्ति का वातावरण निर्मित होता है। इतने लंबे समय से परंपरा का निर्वहन किया जाना अपने आप में गौरव की बात है। सोनासांवरी ग्राम की यह परंपरा नई पीढ़ी को भी राष्ट्रप्रेम और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का संदेश देती है।

