
नर्मदापुरम / गणेशोत्सव और दुर्गा उत्सव के समापन के बाद गुप्ता ग्राउंड में मूर्तिकारों द्वारा लगाए गए कचरे को ढेर को साफ करने के लिए नगरपालिका टीम ने 24 घंटे दु्रतगति से स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिमा बनाने के बाद बची वस्तुओं को हटा गया।
भारी मात्रा में निकाला कचरा…..
स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगर में त्यौहारी सीजन को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते गुप्ता ग्राउंड मूर्तिकारों द्वारा छोड़े गए कचरे को साफ कर दिया गया है। 24 घंटे चले इस स्वच्छता अभियान में भारी मात्रा में कचरा निकाला गया।
जेसीबी की सहायता से हुई सफाई…..
स्वच्छता उपनिरीक्षक संजय लुटारे ने बताया कि बारिश के दिनों में कहीं कहीं तो भारी मात्रा में कचरा एकत्रित होकर जमा गया था। जिसे हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। देखते ही समूचा गुप्ता ग्राउंड चकाचक हो गया।
जल्द डलेगा फटाखा बाजार का लेआउट…..
श्री तिवारी ने बताया कि आगामी दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर गुप्ता ग्राउंड को साफ सुथरा कर दिए गया है। जल्द ही नगरपालिका द्वारा वहां फटाखा बाजार का लेआउट डालने की तैयारी कर रही है। श्री तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

