दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के देहात थाने में पदस्थ एएसआई सुखनंदन नर्रे को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पुलिस विभाग में गंभीर और सनसनी खेज मामलों के निराकरण के लिए दिया जा रहा है। यह सम्मान संपत्ति और शरीर संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत विवेचना पूर्ण करने पर प्रदाय किया जाता है। पुलिस महानिदेशक भोपाल कैलाश मकवाना द्वारा उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गंभीर और सनसनी खेज मामलों के निराकरण के लिए शुक्रवार देर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सूची जारी की गई। जिसमें पुलिस विभाग के पूरे प्रदेश के 80 अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें नर्मदापुरम से देहात थाने में पदस्थ शामिल हैं।

