दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों हेलमेट सहित बस और अन्य हैवी वाहनों को लेकर पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है । यातायात पुलिस लोगों को समझाईश भी दे रही है। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले लोगों के चालान काटे जा रहे हैं। बुधवार को उप पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा और थाना प्रभारी यातायात सुनीता पटेल द्वारा बसों को चेक किया गया। अब तक लगभग 10 वाहनों को चेकिंग की गई और कई चालान बनाए गए। इसके साथ ही ओवर लोडिंग, वर्दी और खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा करने को लेकर चेकिंग की गई और समझाईश दी गई। ज्ञात हो कि बस चालक इन दोनों तेज रफ्तार से शहर में वाहन चला रहे हैं । इसके साथ ही अन्य वाहन चालक भी लापरवाही बरत रहे हैं। इसको लेकर यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और लोगों से लापरवाही पर जुर्माना वसूला जा रहा है । साथ ही समझाईश भी जा रही है।

