दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर और आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई। पचमढ़ी सारणी तरफ और तवा डैम के जल संग्रहण क्षेत्र में अधिक बारिश होने के चलते बुधवार को तवा डैम के पांच गेट खोले गए। वहीं मौसम विभाग द्वारा आगामी 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। तवा बांध के जल संग्रहण क्षेत्र में हो रही निरंतर वर्षा से बांध में जल की आवक को देखते हुए, तवा बांध के बढ़ते जलस्तर को स्थिर रखने बुधवार सुबह प्रातः 6:30 बजे से तवा बांध के 5 जलद्वारों को 5 फीट खोलकर 43010 क्यूसेक अतिरिक्त जल की निकासी की गई। जल तवा नदी में छोड़ा जा रहा है।
अतः तवा एवं नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए गांव के लोगों को सतर्क रहने व नदी किनारे न जाने की बात कही गई है।

