दूरस्थ ग्रामों में भी हुआ खाद वितरण सुचारू
कलेक्टर ने कहा किसानों को नहीं हो दिक्कत, प्रतिदिन हो समीक्षा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, नर्मदापुरम के कार्यक्षेत्र से संबद्ध 99 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को विपणन संघ के 6 डबल लॉक केन्द्रों नर्मदापुरम, इटारसी, माखन नगर, सेमरी हरचंद, सिवनी मालवा एवं पिपरिया – के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में संचालित 6 डबल लॉक केन्द्र के माध्यम से समितियों को विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों एफ ओ आर पर सहकारी समितियों में अभी तक की स्थिति पर 3500 में टन यूरिया 525 में टन डीएपी 4300 में टन कॉम्प्लेक्स एनपीके एवं 2789 में टन सुपर फास्फेट खाद का भंडारण कराया गया है। जिसमें से कृषकों को 3000 में टन यूरिया 194 में टन डीएपी, 3000 में टन कॉम्प्लेक्स एनपीके एवं 2000 में टन सुपर फास्फेट खाद कर कृषकों को वितरण किया जा चुका है। वर्तमान उपलब्धता के अनुसार समितियों में खाद का भंडारण लगातार कराया जा रहा है और कृषकों को समिति के खाद वितरण केन्द्रों से परमिट पर 0% ब्याज दर से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। उमरधा, पुरैनाकला, मलकजरा एवं अन्हाई समितियों में भी 2 से 3 वर्षों से किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो रहा था। कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक के विशेष प्रयासों से इन समितियों में यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं सुपर फास्फेट का भंडारण कराया गया है तथा अब नियमित कृषक सदस्यों को खाद का वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।
कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने निर्देश दिए कि जिले के नियमित कृषक सदस्यों को उनकी मांग अनुसार समितियों के खाद वितरण केन्द्र से ही खाद उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए समितियों में खाद के भंडारण एवं वितरण की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

