नर्मदापुरम।
योग और खजुराहो भारतीय प्राचीन ज्ञान परंपरा के अत्यंत संवेदनशील एवं गौरवपूर्ण प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज योग केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “वन अर्थ, वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला समग्र जीवन-दर्शन बन चुका है। मध्यप्रदेश सरकार “घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग” के ध्येय को साकार करते हुए आयुष को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में आयुष विभाग के माध्यम से आयुष आरोग्य मंदिरों, योग वेलनेस सेंटर्स तथा विभिन्न जागरूकता अभियानों के जरिए नागरिकों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

