दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 25 मई से शुरू हो गए। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। तत्संबंध में कलेक्टर नर्मदापुरम ने जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जिले में गेहूं उपार्जन हेतु निर्धारित 132 पंजीयन केंद्रों को ही मूंग एवं उड़द उपार्जन के लिए भी अधिकृत किया गया है।

