दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पितृपक्ष के पावन अवसर पर गया में पिंडदान एवं तर्पण के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति के मध्य विशेष स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस सुविधा से श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा के दौरान सुगमता एवं सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 7 सितम्बर, 12 सितम्बर एवं 17 सितम्बर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन प्रातः 9:30 गया पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन 10 सितम्बर, 15 सितम्बर एवं 20 सितम्बर 2025 को गया स्टेशन से अपराह्न 14:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वान्ह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी। दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेन भोपाल, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। गाड़ियों की समय-सारिणी एवं ठहराव की नवीनतम जानकारी रेलवे के अधिकृत स्रोतों जैसे रेल मदद 139 या एनटीईएस ऐप से प्राप्त की जा सकती है।

