दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
मां वाग्देवी की पवित्र भूमि धार जिले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम में 88.04 करोड़ रुपये लागत के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के 5,000 से अधिक कार्य पूर्ण हो चुके हैं। नगर में 64 प्राचीन बावड़ियों एवं तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जल संरक्षण के क्षेत्र में धार ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह जिला और तेज गति से विकास करेगा एवं सबसे आगे रहेगा।

