
नर्मदापुरम / जेल मुख्यालय (म.प्र.) भोपाल द्वारा प्रदेश की समस्त जेलों में परिरूद्ध बंदियों के दिव्यागंता परीक्षण संबंधी जारी निर्देशों के अनुक्रम में एवं डॉ. बबीता राठौर, आ.आई.सी. जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम से संपर्क स्थापित कर केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में दिव्यागंता परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. अनिल बडुके, डॉ. संदीप साहू, डॉ. रिया गौर एवं अन्य सहयोगी मेडिकल स्टाफ द्वारा 25 पुरूष एवं 05 महिला का जांच एवं परीक्षण किया गया जिसमें 04 पुरुष 02 महिलाओं को दिव्यागंता प्रमाण पत्र प्रदान किये गये ।
आयोजित शिविर के दौरान प्रहलाद सिह बरकडे उप अधीक्षक, हितेश बंडिया सहायक जेल अधीक्षक, अर्पित चौधरी अष्टकोण अधिकारी, डॉ. रिया तरूआ (मेडिकल ऑफिसर), श्रीमति इंदुराज साहू (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।

