
नर्मदापुरम / पूर्व सांसद एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष के पी यादव कल नर्मदापुरम् आएंगे। श्री यादव शाम 5 बजे सर्किट हाउस आएंगे और यहां आयोजित मां नर्मदा जी की महाआरती में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद श्री यादव भोपाल प्रस्थान करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा नेता महेंद्र यादव ने धर्मप्रेमी श्रद्धालुगणों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लें।

