नर्मदापुरम।
नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के कलेक्ट्रेट पीपल चौक स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय परिसर में नर्मदा अंचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ । इस अवसर पर पत्रकार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के एन त्रिपाठी, विजय कुंभारे , मनोज सोनी, नेहा थापक, श्याम राय , संतराम , प्रदीप गुप्ता, हेमंत राजपूत, दयाराम फौजदार, कमल चाव्हाण , एन डी दीक्षित, नील विलास, गोलू अवस्थी, गोविंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और विशिष्टजन शामिल हुए।

