प्रदीप देवोलिया रिपोर्टर सुहागपुर
विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने पी.एम. श्री शासकीय एकीकृत कन्या उ.मा. विद्यालय सोहागपुर में राशि रु.97.50 लाख में 5 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम शामिल हुए । गुरुवार को सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अन्तर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राशि रु.97.50 लाख में 5 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान पी.एम. श्री शासकीय एकीकृत कन्या उ.मा. विद्यालय की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की। इस अवसर पर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधायक अर्जुन पलिया, नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष अश्विनी सरोज, पार्षद गौरव पालीवाल सहित पार्टी कार्यकर्ता, शाला की प्राचार्य सुनीता गढ़वाल शाला स्टाफ और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

