दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नर्मदापुरम हरदा में आयोजित चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इसमें 22 जिलों से छात्र शक्ति सम्मिलित हुई। संगठन की महत्वपूर्ण घोषणाएं एवं संगठन के कार्य कौशल कार्य पद्धति वार्षिक योजनाएं गतिविधि कार्य आदि प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई । इसके साथ ही कार्यशाला जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री व प्रांत संगठन मंत्री मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षण हेतु सम्मिलित हुए जिसमें कार्य कौशल को देखते हुए सेमरी हरचंद के मृदुल नाथ चौहान को पुन:विभाग संयोजक, पिपरिया से हरदीप सिंह नागपाल को पुन : जिला संयोजक घोषित किया गया। जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी का वातावरण है। संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के कार्य कौशल को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय किए गए।

