पुलिस टीम बनाकर जांच में जुटी , जल्द होगी कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम सांवलखेड़ा में सोमवार को एक देसी विदेशी मदिरा की दुकान में बदमाशों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसको लेकर फरियादी प्रेम कुमार सूर्यवंशी ग्राम लहुआ छिंदवाड़ा निवासी जो हाल मुकाम सांवलखेड़ा में रह रहे हैं ने मामला दर्ज कराया । बताया जाता है कि टीन खोलकर बदमाशों ने दो मोबाइल और नगदी 39000 सहित कुल 50 हजार रुपए का माल समेट ले गए । अंदर सो रहे कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह उठकर घटना का पता लगा। गौरतलब है कि इसके पहले सुहागपुर में भी शराब की दुकान के अंदर बदमाशों ने चोरी कर ली थी। वहीं इधर केसला थाना अंतर्गत तवा नगर आवास वन परिक्षेत्र ग्राम डांडीवाडा में अज्ञात बदमाशों ने सोने की चैन, नेकलेस, चांदी का गिलास मोटोरोला कंपनी के स्मार्ट मोबाइल सहित 75000 नगदी चोरी कर ले गए। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे थे और घटना को अंजाम दिया। यह वारदात 9 और 11 मई के दरमियान बताई जा रही है । अब इसको लेकर धीरज ने मामला दर्ज कराया था। अब पुलिस जांच में जुटी है । इस संबंध में केसला थाना प्रभारी मदन पवार का कहना है कि मोबाइल के आधार पर बदमाशों की तलाश हो रही है वहीं पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

