
सिवनी मालवा / ग्राम पंचायत बी जामनी में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन पंचायत के समक्ष प्रस्तुत किए। जनसुनवाई के दौरान वृद्धा पेंशन, निशक्त पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा अनुग्रह सहायता से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नहीं मिलने से परेशान हितग्राहियों ने पंचायत में आवेदन देकर शीघ्र निराकरण की मांग की। पंचायत सचिव लवकुश रघुवंशी एवं सरपंच मुकेश कलमें ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
सरपंच मुकेश कलमें ने बताया कि पंचायत स्तर पर प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर शीघ्र निराकरण किया जाएगा, ताकि हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

