कलेक्टर और डीएफओ को ज्ञापन देने पर अड़े
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में मंगलवार को हमारा गांव संगठन के नेतृत्व में अनेक आदिवासी संगठनों द्वारा बंधक बनाकर वन कर्मियों को पीटने वाले एसडीओ पर कार्यवाही सहित अन्य मांगों को लेकर जन आक्रोश आंदोलन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की । हमारा गांव संगठन के प्रमुख दुर्गेश धुर्वे सहित अन्य संगठनों के प्रमुखों ने कहा कि कलेक्टर और डीएफओ को ही वे ज्ञापन देंगे । उनका कहना था कि पिछले दिनों वनकर्मियों को बंधक बनाने की पीटने वालों पर कार्रवाई हो । वहीं पीड़ित को मुआवजा मिले, वन कटाई के झूठे केस वापस हो, अवैध शराब और सप्लाई बंद की जाए। इसके साथ ही वन विभाग के एसडीओ द्वारा अवैध वन कटाई, अत्याचार, अन्याय ,भ्रष्टाचार और झूठे केस बनाने पर कार्रवाई हो। इस दौरान मौके पर एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी, एसडीएम भी पहुंचे लेकिन संगठन कलेक्टर और डीएफओ को ज्ञापन देने पर अड़े रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पीपल चौक पर महिला और पुरुष ने जमकर वन विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

