भोपाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर और आसपास के क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में असाधारण सेवाओं देने को लेकर होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत को स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया । राष्ट्रपति गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से श्री राजपूत सम्मानित हुए । उन्होंने 26 वर्षों तक होमगार्ड सैनिक के रूप में सेवा दी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में असाधारण काम किया । श्याम सिंह राजपूत को बाढ़, जलभराव, त्यौहारों सहित अन्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के दौरान कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर श्री राजपूत ने लोगों की जान बचाई । श्याम सिंह राजपूत ने विपरीत परिस्थितियों में साहस से आपदा प्रबंधन में योगदान दिया है।

