कलेक्टर और एसपी सहित विधायक, सांसद रहे मौजूद
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर, जिले और प्रदेश सहित देश भर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह और उमंग से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को शहर भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए । इसके साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह चौधरी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर कलेक्टर सोनिया मीणा , पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरुकरण सिंह, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर , विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा , विधायक विजयपाल सिंह सहित अनेक विशिष्टजन शामिल हुए। श्री सिंह ने परेड का निरीक्षण किया मार्च पास्ट दल ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री दल नायकों से परिचय प्राप्त कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का संदेश का सीधा प्रसारण किया गया। बधाई संदेश का वाचन और गुब्बारे आकाश में छोड़े। इसके बाद मध्यप्रदेश गान और पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। प्रभारी मंत्री द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह माध्यमिक शाला एसपीएम में विशेष मध्यान भोजन के कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ शामिल होंगे। स्कूली बच्चों को पूरी, खीर, सब्जी, मिष्ठान एवं लड्डू का वितरण किया जाएगा।

