एसपी, एएसपी, एसडीओपी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माखन नगर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए चोरी की अलग अलग घटनाओं का खुलासा किया। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका जप्त किया। बदमाशों ने महावीर कालोनी माखन नगर से अपाचे मोटर सायकिल चोरी की थी। वहीं भगवान कालोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर सोने की बाली ले गए थे। साथ ही ग्राम समौन स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करना किया था। महावीर कालोनी माखन नगर के एक सूने मकान से सोने की अँगूठी चोरी हो गई थी। इसके साथ ही भोपाल के आनन्द नगर क्षेत्र से स्प्लेंडर मोटर सायकिल चोरी करना शामिल है।
गिरफ्तार आरोपियों में शेरू खान जिस पर बाड़ी एवं आसपास के थानों में 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं। वहीं माजिद उर्फ बच्चा जिस पर रायसेन एवं भोपाल के कई थानों में 30 से अधिक अपराध दर्ज है। आसिफ पिता आशिक खान बाड़ी एवं आसपास के थानों में 35 से अधिक अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में जिला रायसेन के बाड़ी, बरेली एवं भोपाल के विभिन्न थानों में चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधो के कई प्रकरण दर्ज पाये गये हैं। पुलिस टीम में एसडीओपी सोहागपुर संजू चौहान, थाना प्रभारी उनि आकाशदीप पचाया, उनि लाहनू उबनारे, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि प्रकाश सिंह राजपूत प्र. आर. अजय, प्र.आर. तरूण, आर. नरेश मलिक, आर. शुभम राय, आर.- नरेन्द्र, आर. रविन्द्र, आर. राहुल पवार की सराहनीय भूमिका रही।

