मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में युवक की मौत के खुलासा
एसपी, एएसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में तत्काल हुई कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम मोहासा इंडस्ट्रियल एरिया में दावत फैक्ट्री के निर्माणाधीन साइड पर मिट्टी में दबी अतुल यादव की लाश मिलने पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया था। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर संजू चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखन नगर आकाशदीप पचाया के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुये मर्ग जांच में साक्षियों के कथनों के आधार पर डम्फर क्र.- केए 51AM4417 के चालक राजू उर्फ राजेश श्रीवास्तव के व्दारा 15 मई 3.30 बजे रिवर्स में डम्फर को चलाकर डम्फर का डाला खोलने के दौरान अतुल यादव को पीछे के टायर में दब जाने से मृत्यु होने पर साक्ष्य को छुपाने के लिये उसके ऊपर डम्फर की मिट्टी डालकर दबा दिया गया था। आरोपी राजू उर्फ राजेश पिता मोहनसिंह श्रीवास्तव निवासी नोनिया बरेली जिला रायसेन को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के व्दारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपी से डम्फर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस टीम उनि आकाशदीप पचाया (प्रभारी), उनि अशोक वरबडे, उनि लाहनू उबनारे, सउनि अशोक अठोले, सउनि गोपाल पाल, सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि दिनेश पाल, सउनि प्रकाशसिंह राजपूत प्र.आर.321 अजय, प्र.आर.- 503 मनोज, प्र.आर. 06 सुनील, प्र.आर. 84 महेन्द्र, प्र.आर. 560 तरूण , प्र.आर. 349 हरीश मालवीय, आर. 20 नरेश मलिक, आर. 37 गजेन्द्र चौहान, आर. 188 सुनील उमरिया, आर. 626 शुभम, आर.- 251 नरेन्द्र, आर. 795 रविन्द्र, म.आर. 959 स्वाति की सराहनीय भूमिका रही।

