पिपरिया / मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा शासकीय शहीद भगत सिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुई।मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत संचालित दूरवर्ती अध्ययन एवं सतत शिक्षा केंद्र महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति वर्ष 2020 के प्रावधानों से सुसज्जित स्नातक बीएसडब्ल्यू एवं परा स्नातक एमएसडब्ल्यू कक्षा के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार ग्यारसे, भूतपूर्व मेंटर्स प्रिंस बेलवंशी द्वारा ली गई। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रभारी अधिकारी पंकज चौकसे, जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक दयाशंकर उमरे, मेंटर्स देवेंद्र पटेल, लव कुंवर संस्था के महेंद्र पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।

