
नर्मदापुरम / बनखेड़ी / जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह के मार्गदर्शन में 16 मई से चल रहे कृषि रथ का कारवां बनखेड़ी के ग्राम पंचायत ईशरपुर से होते हुए ग्राम पंचायत कपूरी एवं देवरी पहुंचा। इस दौरान किसानों को ई टोकन, आधुनिक खेती की विधियाँ, फसल विविधीकरण,नरवाई प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई । इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक राजेंद्र पटेल ने उपस्थित कृषकों को बताया कि आगामी खरीफ फसल की तैयारी एवं धान के स्थान पर किस प्रकार किसान सोयाबीन, चिया सीड्स जैसी फसलों का उत्पादन लेकर अधिक लाभ काम सकते है।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सहायक संचालक कृषि गोविंद मीणा ने किसानों से मूंग की फसल संबंधी चर्चा की एवं नरवाई नहीं जलाने की समझाइश दी। वहीं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बनखेड़ी सुश्री रूपल राजपूत द्वारा बताया कि ई विकास पोर्टल एवं ई टोकन प्रणाली के माध्यम से किसान अब घर बैठे टोकन बुक कर सकते हैं और खाद उर्वरक आसानी से प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री अर्पिता पांडे, सवन यादव , राहुल पहाड़े, मोहित साहू, ऋतिक गंगराड़े, ए टी एम बृजेश परमार, पंचायत सचिव, पटवारी एवं बाहुल्य संख्या कृषक में उपस्थित रहे।

