दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
कलेक्टर सोनिया मीणा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि यह दिन स्वतंत्रता सेनानियों उनके अमूल्य त्याग और अदम्य साहस को याद करने का है जिनके कारण हमें आजाद भारत का उपहार मिला है। इस बार हर घर तिरंगा , हर घर स्वच्छता अभियान चलाया गया है । उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अपने घर , शहर और राष्ट्र को ही सुंदर बनाने में नहीं बल्कि हमारे संस्कार और हमारी जिम्मेदारी और देशभक्ति की भी पहचान है । देश को साफ, सुंदर बनाने से आने वाली पीढ़ी को समृद्ध , उन्नत देश मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता के संकल्प के साथ हम सभी अपने देश को एवं अपने जिले को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में योगदान दें ।

