दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा शनिवार मई से 23 मई तक ग्वालियर में आयोजित होने वाले शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चलते बजरंगी कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ताओं का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर, भगवा गमछा भेंट कर एवं पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मानपूर्वक वर्ग में प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। कार्यकर्ताओं में धर्म रक्षा, राष्ट्र सेवा एवं हिंदू समाज के प्रति समर्पण का उत्साह देखने को मिला। शौर्य, संस्कार और संगठन ही बजरंग दल की पहचान है। इस दौरान जिला संयोजक नितिन मेष कर जिला सह संयोजक प्रदीप दायमा ,नगर मंत्री किशोर गौर , नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू , बुधनी जिला संगठन मंत्री धर्मेंद्र नागर एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

