कुल 5 लाख 54 हजार का माल पकड़ा
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक सांई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
शुक्रवार की दरम्यानी एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान में पानी की टंकी के पास स्विफ्ट खड़ी होने की सूचना मिली कि जिसमें अवैध शराब विक्रय करने के उद्देश्य रखी हुई है | पुलिस टीम को उक्त सूचना को तसदीक किए जाने रवाना किया गया | पुलिस टीम द्वारा स्विफ्ट एमपी 04/सीक्यू 7119 खड़ी दिखी | पुलिस टीम द्वारा उक्त कार की घेराबंदी की जाकर तलाशी लेने पर कार में 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखा होना पाया गया | उक्त शराब करीबन 162 लीटर कीमती 54,000/- रु की होना पाया गया | कार में शोएब खान निवासी माखन नगर एवं सुरेन्द्र निवासी आईटीआई अंकिता नगर होना बताया गया | शराब के संबंध मे कोई वैधानिक दस्तावेज होना नहीं बताया एवं उक्त अवैध शराब को श्याम ठाकुर निवासी कुलामड़ी से ओबेदुल्लागंज में खरीदना बताया है | दोनों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है | प्रकरण में शराब विक्रेता श्याम ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है | प्रकरण की विवेचना जारी है | मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली , उनि जितेंद्र चौहान, विनोद , सउनि संजय रघुवंशी, प्रआर रितेश यदुवंशी, आर अजमेश चंद्रोल, आर धर्मेंद्र, आर कमलेश, आर रोहन एवं आर सतीश की रही।

